Move to Jagran APP

कथित प्रतिबंधित गोली की जानकारी ने उड़ाई पुलिस की नींद

बस्ती: रूधौली थाना क्षेत्र के अठदमा चीनी मिल गेट पर अज्ञात बदमाशों द्वारा किसान अब्दुल गनी पर फाय¨र

By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 09:56 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 09:56 PM (IST)
कथित प्रतिबंधित गोली की जानकारी ने उड़ाई पुलिस की नींद

बस्ती: रूधौली थाना क्षेत्र के अठदमा चीनी मिल गेट पर अज्ञात बदमाशों द्वारा किसान अब्दुल गनी पर फाय¨रग के बाद हुए आपरेशन में निकली गोली ने पुलिस विभाग की नींद उड़ा दी है। वह इस नाते कि जिस असलहे से गनी को गोली मारी गई थी वह प्रतिबंधित हैं। इस अपुष्ट सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की गोपनीय जांच शुरू करा दी है। यह अलग बात है कि थानाध्यक्ष रूधौली ऐसी किसी भी जानकारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।

loksabha election banner

16 दिसंबर को सोनहा थाना क्षेत्र के करौता गांव निवासी अब्दुल गनी को दो अज्ञात बदमाशों ने उस समय हमला किया जब वे अठदमा सुगर मिल से गन्ना तौल करा कर लौट रहे थे। उनका ट्रैक्टर लेकर बदमाश फरार हो गए। घटना के थोड़ी ही देर बाद पुलिस ने रहस्यमय ढंग से ट्रैक्टर-ट्राली गेट के कुछ ही दूर से बरामद कर लिया। घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया, लेकिन गनी ट्रामा सेंटर जाने के बजाय लखनऊ में एक निजी चिकित्सालय में दाखिल हुआ, जहां चिकित्सकों ने उसकी गर्दन में फंसी गोली निकाली।

खबर है कि अब्दुल गनी के शरीर से निकली गोली प्रतिबंधित असलहा से चलाई गई। इसकी जानकारी के बाद रूधौली पुलिस के हाथ पांव फूल गए। हालांकि वे अभी भी यह स्वीकार नहीं कर रहे कि गनी के शरीर से निकाली गई गोली प्रतिबंधित असलहे के हैं, मगर पुलिस उच्चाधिकारी इस पूरे मामले को गंभीरता से देख हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने पूरे मामले पर गहनता से अध्ययन के बाद अपने जिले के अलावा आसपास के जिलों से गायब प्रतिबंधित असलहों की फाइल खंगालनी शुरू कर दी है। सूत्र यह भी बताते हैं कि एसपी ने असलहों के प्रकार के अलावा कब गायब हुए और जांच के अब तक क्या परिणाम हैं। उच्चाधिकारी इस बात की भी जांच करवा रहे हैं कि जिले में कोई ऐसा गैंग तो सक्रिय नहीं जो प्रतिबंधित हथियारों की सप्लाई कर रहा हो।

पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतिबंधित गोली की आधिकारिक जानकारी हमें नहीं मिली है। सूचनाओं के आधार पर पूरे मामले की गोपनीय विवेचना कराई जा रही है। प्रतिबंधित गोली इसी विवेचना का एक हिस्सा है। यदि यह बात सच है तो यह गंभीर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.