छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की तैयार हो रही जमीन
बस्ती: नलकूप चालक संवर्ग के कर्मचारियों की छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर होने वाले आंदोल
By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 10:09 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 10:09 PM (IST)
बस्ती: नलकूप चालक संवर्ग के कर्मचारियों की छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर होने वाले आंदोलन के लिए जमीन तैयार की जा रही है। कर्मचारियों को जगाने निकले संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डीएन सिंह एवं विनोद कुमार पांडेय बस्ती पहुंचे। प्रेस क्लब सभागार में प्रांतीय नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डीएन सिंह ने कहा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने,ग्रेड पे संशोधित करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन शुरू करने के सिवा अब कोई रास्ता नहीं रह गया है।
समारोह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम स्वारथ चौधरी और संचालन सुभाष चंद्र मिश्र ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें