आग से रिहायशी झोपड़ी जली
बस्ती : वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के परसाकाशी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से एक व्यक्ति का रिहायशी
By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 06:51 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 06:51 PM (IST)
बस्ती : वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के परसाकाशी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से एक व्यक्ति का रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के परसाकाशी निवासी शारदा प्रसाद पुत्र ठाकुर प्रसाद के रिहायशी छप्पर के मकान में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से घर में रखा 5 हजार नगद, बर्तन, राशन, चारपाई समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें