देश की अखंडता के लिए दौड़ा बस्ती
जागरण संवाददाता,बस्ती: लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को शीर्ष नेतृत्व के आह
जागरण संवाददाता,बस्ती: लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर समूचे जनपद में रन फार यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शामिल सभी लोगों ने जाति धर्म और क्षेत्र से उपर उठकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। शहर में कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रात: साढे सात बजे किया।
यूं तो पूर्व निर्धारित इस कार्यक्रम पर तड़के से ही नगर अध्यक्ष आशीष शुक्ल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का जत्था गायत्री शक्तिपीठ पर इकट्ठा होने लगा था, लेकिन इसका शुभारंभ तब हुआ जब भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी लाव लश्कर के साथ पहुंचे। सांसद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने दौड़ का शुभारंभ किया जो गांधी नगर होते हुए सुभाष तिराहे पर पूरी हो गई। समापन अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए द्विवेदी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारत विश्व की सबसे बड़ी युवा शक्ति है। पटेल के सपनों का भारत बनाने की जिम्मेदारी युवाओं पर ही है। उन्होंने समाज में एक दूसरे के प्रति सकारात्मक सोंच व सहयोग रखने की सलाह दिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दयाराम चौधरी ने कहा कि हम किसी भी जाति धर्म से हों, लेकिन सबसे पहले भारती हैं। यही सोच देश की अखंडता को कायम रखने में मदद करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अशोक गुप्ता, गजेंद्र सिंह, लक्ष्मी प्रसाद शुक्ल, महेंश शुक्ल, राकेश श्रीवास्तव, अमित शुक्ल, गोपेश्वर त्रिपाठी, पवन कसौधन, सरोज सिंह, हिमांशू पाल, अनिल पांडेय, सुनील चौधरी, बलराम सिंह, राजन मिश्र, मनोज गुप्ता, राजन ठाकुर, पंकज लाला, आशीष गुप्ता विक्की, अजय उपाध्याय, अतुल सिंह, आदित्य श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह, रोमी राहुल सिंह, हर्षदीप शुक्ला समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती को एकता संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमे क्षेत्र के बच्चों ने प्रभात फेरी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रन फार यूनिटी का आयोजन किया।
रामनगर ब्लाक के नरखोरिया प्राथमिक , उच्च प्राथमिक व कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, गुरुजनों ने सभा कर बच्चों को सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व से अवगत कराया । भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशकान्त सिंह के नेतृत्व में भानपुर में रन फार यूनिटी के तहत दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमे मण्डल अध्यक्ष रामनगर विवेकानन्द पांडेय, लाल जी अग्रहरि, मथुरा सिंह, गोपाल पांडेय, सत्य प्रकाश पांडेय, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सल्टौआ कृपा शंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में सरदार पटेल के जन्म दिवस को एकता दिवस के रूप में मनाते हुए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार शुक्ल जिप्पी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया था, वे दूढ़ इच्छा शक्ति वाले व्यक्ति थे। इस दौरान दसिया मण्डल अध्यक्ष राम जियावन दूवे, पूर्व जिला मंत्री चंद्र भान गुप्ता, ओम प्रकाश शुक्ल, शैलेंद्र शुक्ल, राहुल शुला, आदि लोग उपस्थित रहे। बनकटी क्षेत्र में टिकवाजोत शिवमन्दिर से देईसाड़ बाजार से होते हुए संत कबीर नगर की सीमा तक भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्वनी उपाध्याय एवं जिला मंत्री भानु प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में दौड़ का आयोजन किया गया। इसमे अश्वनी उपाध्याय एवं भानुप्रकाश मिश्र की अगुवाई में दिलीप पाल , रमेश अग्रहरि , बाबूराम चैधरी, फूलदेव त्रिपाठी, दीनानाथ यादव, योगेन्द्र मोहन शुक्ल, रमेश चन्द्र, देवेन्द्र शुक्ल, रोहन उपाध्याय, भागवत पटेल, वीरेन्द्र गुप्ता, महेश अग्रहरि, धीरज चौधरी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।