वाहन ने टेंपो को मारी टक्कर, तीन लोग घायल
By Edited By: Published: Sun, 20 Apr 2014 01:58 AM (IST)Updated: Sun, 20 Apr 2014 01:58 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बस्ती : नगर थाना क्षेत्र के कटया गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से एक टेंपो में ठोकर मार दी। टेंपो सवार तीन महिलाएं घायल हो गई। दो की हालत गंभीर है।
शनिवार को दोपहर बाद लगभग 3 बजे गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने बस्ती से हर्रैया की तरफ जा रही टेंपो में ठोकर मार दिया। टेंपो सवार संगीता पांडेय (18) निवासिनी ग्राम जोखहा थाना पैकोलिया, विद्यावती पाठक (30) निवासिनी पकड़ी जप्ती थाना पैकोलिया, विद्यावती गुप्ता (25) निवासिनी ग्राम छपिया थाना हर्रैया घायल हो गई। हादसे में स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां संगीता पांडेय व विद्या पाठक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें