Move to Jagran APP

1.62 करोड़ के मालिक हैं अंबिका सिंह

By Edited By: Published: Sun, 20 Apr 2014 01:57 AM (IST)Updated: Sun, 20 Apr 2014 01:57 AM (IST)

जागरण संवाददाता, बस्ती : कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सिंह और उनकी पत्‍‌नी माधुरी सिंह के पास एक करोड़ 62 लाख की चल और अचल संपत्ति है।

loksabha election banner

महरीखांवा निवासी सिंह स्नातक उत्तीर्ण हैं। सुरक्षा के लिए रिवाल्वर और राइफल है। चलने के कोई वाहन नहीं है। इनके खुद के पास 3.22 लाख की चल और 1.21 करोड़ की अचल संपत्ति है तो पत्‍‌नी के पास चार लाख 7 हजार की चल और 34 लाख की अचल संपत्ति है। सिंह पर 2.80 लाख की देनदारी है।

कक्षा आठ पास हैं भगवानदास

बहुजन संघर्ष पार्टी कांशीराम से नामांकन करने वाले भगवान दास निवासी पड़री,सोनहा कक्षा आठ पास हैं और 22 लाख की चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं।

इनके पास 73 हजार की चल और पत्‍‌नी विमला देवी के पास 49 हजार की चल संपत्ति है। इसके अलावा इन दोनों के पास 10-10 बिस्वा जमीन है जिसकी कुल कीमत 20.85 लाख है। इन पर 26 हजार की देनदारी है।

सबसे धनवान है राम शंकर गुप्ता

निर्दल प्रत्याशी राम शंकर गुप्ता नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में सबसे अधिक धनवान हैं। इनकी शिक्षा हाईस्कूल तक है।

मुंबई में रहने वाले राम शंकर उद्योगपति हैं। नाम निर्देशन पत्र में मुबई की मतदाता सूची की छाया प्रति जमा किया है जो सर्टिफाइड नहीं हैं।

शपथ पत्र के अनुसार गुप्ता दस करोड़ 50 लाख की चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं।

इनके हाथ में 12 लाख नकद,तीन बैंक खाते में 36895 रुपये जमा है। मुंबई में आर एस गुप्ता एंड कंपनी है। दस-दस लाख की पांच बीमा पालिसी है तो पांच चार पहिया वाहन हैं। 25 लाख के जेवरात हैं। दस बिस्वा जमीन और दो दुकानें हैं। इनकी पत्‍‌नी शकुंत ला देवी के पास कोई चल-अचल संपत्ति नहीं है।

गोंडा के रहने वाले हैं सीताराम

नामांकन करने वाले जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के सीताराम गोंडा जिले के टिकरी गांव के रहने वाले हैं। इनके पास 1.40 लाख की चल संपत्ति है। रहने के लिए दो मकान है। पत्‍‌नी प्रभुदेई देवी के पास कोई चल और अचल संपत्ति नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.