विधान परिषद की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
बरेली: भाजपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक रविवार को भारत सेवा ट्रस्ट पर हुई। बैठक म
बरेली: भाजपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक रविवार को भारत सेवा ट्रस्ट पर हुई। बैठक में आगामी विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। केंद्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार ने भाजपा की विजय श्रंखला बनाये रखने को कड़ी मेहनत की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि वोटर लिस्ट समय से बूथ और ब्लॉक स्तर तक पहुंचे। आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि युवाओं की भागीदारी निर्णायक होगी, इसलिए इन्हें बहुतायत में शामिल किया जाए। जिलाध्यक्ष राजकुमार और महानगर अध्यक्ष पुष्पेन्दु शर्मा ने विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ता इसके लिए तैयार है। इस चुनाव में भी अपना शत प्रतिशत देकर पूर्ण मनोयोग से पार्टी को विजयी बनाएंगे। बैठक में बहोरन लाल मौर्या, पूर्व महापौर सुभाष पटेल, छत्रपाल सिंह, गुलशन आनंद, वीरेन्द्र गंगवार, डॉ. डीसी वर्मा आदि मौजूद रहे।