Move to Jagran APP

उम्र के फेर में फंसे निगम के 119 कर्मचारी

जागरण संवाददाता, बरेली : नगर निगम के 119 कर्मचारी उम्र के फेर में फंस गए हैं। इनकी संख्या बढ़ने की उ

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jul 2017 08:49 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jul 2017 08:49 PM (IST)
उम्र के फेर में फंसे निगम के 119 कर्मचारी
उम्र के फेर में फंसे निगम के 119 कर्मचारी

जागरण संवाददाता, बरेली : नगर निगम के 119 कर्मचारी उम्र के फेर में फंस गए हैं। इनकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों 50 साल पार कर चुके सुस्त कर्मचारियों को सरकारी विभागों से बाहर करने के निर्देश दिए थे। यह फरमान कलेक्ट्रेट, नगर निगम के साथ ही सभी विभागों में पहुंच गया है। इसके चलते नगर निगम के टैक्स और स्वास्थ्य विभाग समेत सभी महकमों में अफसर - कर्मचारियों की मॉनीट¨रग शुरू हो गई है। लगभग 119 सुस्त कर्मचारी चिन्हित कर लिए गए हैं। अभी सर्वे जारी है। करीब दो दर्जन कर्मचारियों को बाहर निकाला जाना तय है। नगर निगम में लगभग पांच हजार कर्मचारी हैं। इधर, 50 साल की उम्र पार करने वाले कर्मचारियों का सर्वे गोपनीय रूप से चल रहा है। इसकी गोपनीय रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

loksabha election banner

- तहसीलों से मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री के फरमान पर एडीएम प्रशासन एसपी सिंह ने एसडीएम और तहसीलदारों को पत्र भेजा है। यह अफसर भी 50 साल की उम्र पार करने वालों की तलाश में जुटे हैं। साथ की कलेक्ट्रेट में भी चिन्हांकन किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.