छेड़छाड़ के आरोप पर चौकी में भिड़ी महिलाएं
जासं, बरेली : गुलाबनगर में दो परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चला रहा है। सोमवार को बच्चों में विव
By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 11:52 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 11:52 PM (IST)
जासं, बरेली : गुलाबनगर में दो परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चला रहा है। सोमवार को बच्चों में विवाद होने के बाद दोनों परिवारों के लोगों सड़क पर आ गए और मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत लेकर कोहाड़ापीर चौकी पर दोनों पक्ष पहुंचे। वहां दोनों पक्षों की महिलाएं छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगी। जिसके बाद चौकी के अंदर ही महिलाएं आपस में भिड़ गई। महिला सिपाही के न होने से चौकी पुलिस रोक नहीं पा रही थी। बाद में दोनों पक्षों के लोगों को प्रेमनगर थाने पर ले जाया गया। चौकी इंचार्ज रजनीश के सामने ही थाने पर भी काफी देर तक दोनों पक्ष एक दूसरे पर दोषारोपण करते रहे। हालांकि बाद में पुलिस के कहने पर दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें