डाक्टरों के बीच सद्भाव बनाए रखने का होगा प्रयास
जागरण संवाददाता, बरेली : भारतीय स्वास्थ्य संघ (आइएमए) की स्थानीय कार्यकारिणी के चुनाव के बाद रविवार
जागरण संवाददाता, बरेली : भारतीय स्वास्थ्य संघ (आइएमए) की स्थानीय कार्यकारिणी के चुनाव के बाद रविवार शाम नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर ली। निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष डा. जेके भाटिया के नेतृत्व में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ।
पूर्व अध्यक्ष डा. रवीश अग्रवाल ने वर्तमान अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी। अध्यक्ष डा. भाटिया ने पुरानी टीम के कार्यो की सराहना करते हुए नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी का सबसे महत्वपूर्ण काम डाक्टरों के बीच आपसी सद्भाव को बनाए रखना होगा। इस बार निर्विरोध चुनाव संपन्न कराने में जो एकजुटता डॉक्टरों ने दिखाई है, उसे आगे भी बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष डाक्टर सत्येंद्र सिंह, डा. शरद अग्रवाल, सचिव राजेश कक्कड़, कोषाध्यक्ष विनोद पगरानी, पीआरओ डा. महेंद्र गंगवार, एडवाइजरी कमेटी के सदस्य डा. राजीव अग्रवाल समेत अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भी अपना कार्यभार संभाला। इसके साथ ही आइएमए हॉल में बिल्यर्ड टेबल का उद्घाटन महापौर डा. आइएस तोमर ने किया। उन्होंने डाक्टरों से पेशे की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। डा. सत्येन्द्र सिंह को मीडिया प्रभारी एवं सामाजिक संस्थाओं गणमान्य व्यक्तियों, शासन व प्रशासन से भी वार्तालाप की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डा. अजीत साहनी, डा. एमके मेहरोत्रा, राघवेंद्र शर्मा, अगले वर्ष के अध्यक्ष डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी समेत अन्य डाक्टर उपस्थित रहे।