Move to Jagran APP

नगर निगम कर्मचारियों से दारोगा ने की मारपीट

बरेली : सड़क पर गिरा मलबा हटाने गए नगर निगम कर्मचारियों की मठ की चौकी इंचार्ज से मारपीट हो गई। इससे ग

By Edited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 12:19 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 12:19 AM (IST)
नगर निगम कर्मचारियों से दारोगा ने की मारपीट

बरेली : सड़क पर गिरा मलबा हटाने गए नगर निगम कर्मचारियों की मठ की चौकी इंचार्ज से मारपीट हो गई। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने निगम में काम-काज ठप कर दिया और डीएम और एसएसपी से मिलकर आरोपी चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

loksabha election banner

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आलमगिरिगंज की है। वहां एक दीवार गिरने की सूचना पर निर्माण विभाग के एई योगेन्द्र दीक्षित ने अपने कर्मचारियों को मलबा हटाने के लिए भेजा। कर्मचारी मौके पर निगम की ट्राली रखकर मलबा हटाने लगे। इस दौरान पुलिस का फ्लैग मार्च गुजरने के चलते कर्मचारियों से निगम की ट्राली हटाने को कहा गया। कर्मचारियों ने ट्रॉली किनारे खड़ी कर दी। आरोप है कि थोड़ी देर में मठ चौकी इंचार्ज पहुंचे और निगम कर्मचारियों कीे पीटने लगे। कर्मचारियों के खुद के नगर निगम से होने की जानकारी देने के बावजूद चौकी इंचार्ज ने पीटा। अधिकारियों से घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस नगर निगम पहुंची। अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह के केबिन में पिटाई से घायल कर्मचारी राजकुमार, कमल किशोर, इंद्रदेव, आशु खान और अनिल कुमार ने पुलिस अधिकारियों से घटना की लिखित शिकायत की। इस पर पुलिस अधिकारियों ने सावन के मौके पर माहौल में शांति बनाए रखने और आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भरोसा देकर माफी मांगी। इसके पर कर्मचारियों ने विरोध खत्म कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.