लाश की तलाश में खोदा गया आंगन
संसू, भुता : मल्हपुर गांव में एक व्यक्ति रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। तीन माह बाद भी उसका सुराग नहीं
संसू, भुता : मल्हपुर गांव में एक व्यक्ति रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। तीन माह बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया है। दिल्ली में रहने वाले बेटे को शक है कि उसके पिता को मां ने मार डाला। उसने पुलिस से शिकायत की तो लाश बरामद करने के लिए घर का आंगन खोदा गया। लाश बरामद नहीं हुई तो पुलिस ने लापता व्यक्ति की पत्नी को उठाकर पूछताछ की।
ग्राम निवासी सद्दीक (55) तीन महीने से लापता हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सद्दीक की पत्नी वरीशा ने पति का कत्ल कर उसकी लाश घर में ही दफना दी। यह चर्चा गाव में फैली हुई है। गुरुवार को उसका बेटा अनीस दिल्ली से लौटा और पिता के बारे में जानकारी ली तो मा ने बताया कि तुम्हारे पिता तीन महीने पहले रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से गए थे। तब से वापस नहीं आए है। इधर अनीस ने गाव में फैली चर्चा के आधार पर पुलिस को जानकारी दी। गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। साथ ही मा पर हत्या कर लाश छुपाने का शक जताया। दारोगा मनोज मिश्रा ने अनीस को साथ लेकर घर के आगन की खोदाई कराई। यह कोशिश बेनतीजा रही। अनीस ने पुलिस को बताया कि मेरी मा पिता से अक्सर अभद्रता करती थी। पुलिस ने उसकी मा से महिला पुलिस से पूछताछ कराई। अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। थानाध्यक्ष गौरव सिंह यादव का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।