साल 2015 में जारी किए पौने दो लाख पासपोर्ट
बरेली : बरेली पासपोर्ट सेवा केंद्र पर शुक्रवार को पासपोर्ट सेवा दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सह
By Edited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 09:26 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 09:26 PM (IST)
बरेली : बरेली पासपोर्ट सेवा केंद्र पर शुक्रवार को पासपोर्ट सेवा दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सहायक पासपोर्ट अधिकारी एनसी बिष्ट ने विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज का संदेश पढ़ा। इस मौके पर उन्होंने बताया कि साल 2015 में बरेली पासपोर्ट सेवा केंद्र ने 172940 पासपोर्ट जारी किए। 2014 में यह आंकड़ा 95810 था। इस साल 76 फीसद ज्यादा काम किया गया। समय-समय पर आयोजित होने वाले मेलों की जानकारी दी। इस साल भी लक्ष्य से ज्यादा पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। इस मौके पर संजय पांडेय, दिनेश सिंह, विनोद सक्सेना, सुमित कुमार, मीरा सक्सेना, शीला देवी आदि लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें