अस्पताल आइए, मगर मर्ज ठीक होने की गारंटी नहीं
जागरण संवाददाता, बरेली : जिला अस्पताल के मरीजों का बुरा हाल है। न तो उन्हें समय से देखा जा रहा है और
जागरण संवाददाता, बरेली : जिला अस्पताल के मरीजों का बुरा हाल है। न तो उन्हें समय से देखा जा रहा है और न उनका मर्ज ठीक हो रहा है। बिना विशेषज्ञता के फिजीशियन हृदय रोगियों को दवाएं दे रहे हैं।
नवाबगंज के सुखबीर सिंह हृदय रोग से पीड़ित हैं। एक माह से वह अस्पताल आ रहे हैं। फिजीशियन उन्हें देख रहे हैं, लेकिन आराम नहीं हैं। इसी तरह शहर के बिहारीपुर निवासी विक्रम शर्मा भी हार्ट पेशेंट हैं। शुक्रवार को यह जिला अस्पताल पहुंचे। कहते हैं कि डॉक्टर बिना जांच के ही दवाएं दिए जा रहे हैं। वह असर नहीं कर रहीं।
इसी तरह सैलानी निवासी राशिद हुसैन, संजय नगर निवासी विनोद गंगवार आदि बुखार से पीड़ित हैं। यह भी एक माह से फिजीशियन की दवा खा रहे हैं लेकिन बुखार ठीक नहीं हो पाया। अब सवाल यह उठता है कि जिस काम में डॉक्टर विशेषज्ञता रखते हैं वह मर्ज भी वह ठीक नहीं कर पा रहे हैं तो फिर वह हृदय रोगियों को कैसे राहत पहुंचाएंगे। मरीजों का कहना है कि वह गरीब हैं। निजी अस्पताल में इलाज नहीं करा सकते।