मोदी की रैली को बांटी गई जिम्मेदारियां
जागरण संवाददाता, बरेली : 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान रैली की तैयारियां को लेकर प
जागरण संवाददाता, बरेली : 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान रैली की तैयारियां को लेकर प्रांतीय नेताओं ने बैठक ली। व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। साथ ही कुछ जिम्मेदारियां बांटी गई।
पार्टी कार्यालय पर प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक कटारिया ने कहा कि किसान स्वाभिमान रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि किसानों को जाकर बताएं। रैली की जानकारी दें, उन्हें पहुंचने को कहें। संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि रैली भव्य होगी, इसके लिए कोई भी लापरवाही नहीं बरते। जिसको जो जिम्मेदारी दी जाए उसे बखूबी निभाएं।
इंजीनियरों ने नापा रैली स्थल
भाजपा की ओर से प्राइवेट इंजीनियर व आर्किटेक्ट रैली स्थल पर बुलाए गए। पूरे स्थल की नापजोख हुई। मंच का आकार-प्रकार जाना गया। इसका पूरा खाका दो दिन में तैयार हो जाएगा।
व्यवस्थाओं के लिए डीएम से मिले
कैंट विधायक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों का शिष्टमंडल डीएम से मिला। उन्होंने तमाम व्यवस्थाओं के लिए डीएम को ज्ञापन दिया। डीएम ने कहा कि वह शुक्रवार को सभी अधिकारियों की बैठक बुलाकर व्यवस्था बेहतर करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, सांसद धर्मेद्र कश्यप, भवानी सिंह, उमेश कठेरिया, संतोष सिंह, पूरन लाल लोधी, एनएल गंगवार, सुधीर शुक्ला, डॉ. मनोज गुप्ता, महाराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, बहोरन लाल मौर्य, अजय जेटली, मोहित कपूर, विपुल लाला आदि मौजूद रहे। उधर, जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर समेत कई नेताओं ने रैली स्थल का निरीक्षण किया।
दीनदयाल किए गए याद
प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया समेत कई नेताओं ने पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि मनाई। उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
मीडिया प्रभारी तय
रैली को लेकर भाजपा ने अलग से मीडिया प्रभारी भी तय किए हैं। अजय जेटली, देवेंद्र अग्रंवाल, डॉ. निर्भय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।