Move to Jagran APP

करवा चौथ पर 8.19 बजे होंगे चंद्र दर्शन

जागरण संवाददाता, बरेली : कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर 30 अक्टूबर को पति-पत्नी के बीच प्रेम का प्

By Edited By: Published: Tue, 27 Oct 2015 05:56 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2015 05:56 PM (IST)
करवा चौथ पर 8.19 बजे होंगे चंद्र दर्शन

जागरण संवाददाता, बरेली : कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर 30 अक्टूबर को पति-पत्नी के बीच प्रेम का प्रतीक करवा चौथ पर्व मनाया जाएगा। महिलाएं दिन भर निर्जल व्रत लेकर शाम को चांद निकलने पर पूजन करेंगी। सवा आठ बजे के बाद ही चंद्रमा के दर्शन हो जाएंगे। फिर अगले दिन सुबह तक अमृत योग होगा।

loksabha election banner

ज्योतिषाचार्य पंडित राजीव शर्मा के अनुसार सनातन धर्म में अधिकांश स्त्रियां पति की मंगल आयु एवं सुहाग की प्राप्ति के लिए इस व्रत को करती हैं। यह व्रत महिलाओं को अखंड सौभाग्य देने वाला माना गया है। महिलाएं सुबह से ही निर्जल व्रत रखकर शाम को सोलह श्रंगार करती हैं। चंद्रमा का पूजन कर अखंड सुहाग की प्राप्ति को प्रार्थना करती हैं। चंद्र पूजन से पहले शिव-पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय की भी पूजा होती है। इस बार महिलाओं को चंद्रमा का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रात 8.19 बजे चंद्रोदय होने पर महिलाएं पूजन कर व्रत खोल सकेंगी। चंद्रमा को बेसन की पूड़ी, मीठे गुलगुले व अन्य पकवान प्रसाद चढ़ाया जाएगा। 30 अक्टूबर को सुबह से ही दूसरे दिन सुबह साढ़े छह बजे तक अमृत योग विद्यमान रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.