Move to Jagran APP

हड़ताल खत्म कराने को वार्ता बेनतीजा

जागरण संवाददाता, बरेली : श्रमिकों की समस्याओं के समर्थन में श्रम संगठनों की देशव्यापी हड़ताल से सरकार

By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 10:22 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 10:22 PM (IST)
हड़ताल खत्म कराने को वार्ता बेनतीजा

जागरण संवाददाता, बरेली : श्रमिकों की समस्याओं के समर्थन में श्रम संगठनों की देशव्यापी हड़ताल से सरकार घबरा गई है। इसी क्रम में श्रम विभाग के अफसरों ने शनिवार को प्रमुख संगठनों के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया था, जो बेनतीजा रही। पदाधिकारियों ने मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन की बात कही।

loksabha election banner

केंद्रीय श्रम महासंघों ने दो सितंबर को आम हड़ताल की घोषणा की हुई है। इसी विषय पर चर्चा करने के लिए शनिवार को उप श्रमायुक्त ने केंद्रीय श्रम महासंघों के प्रतिनिधियों को बुलाया था। बीएमएस, इंटक, एटक, सीटू, खेत मजदूर यूनियन, मजदूर मंडल के नेता उप श्रमायुक्त से वार्ता को पहुंचे। नेताओं ने कहा कि सरकार ने मजदूरों की ओर से आंखे फेर ली हैं। कई मांगें अब भी सरकार के पास लंबित हैं। ऐसे में आम हड़ताल के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी परिवर्तन स्वीकार नहीं किए जाने की बात कही। इस बाबत उन्हें मांगपत्र सौंपा। उप श्रमायुक्त ने नेताओं को उनका मांगपत्र शीघ्र शासन को भेजने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जगदीश शर्मा, आरपी घिल्डियाल, सतीश मेहता, वसीम खां, तारकेश्वर चतुर्वेदी, पीएल शर्मा, राजीव शांत, लक्ष्मण सिंह राना आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.