Move to Jagran APP

जोश से भरे भाजपाई बोले, करेंगे संघर्ष

जागरण संवाददाता, बरेली : मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री कलराज मिश्र व केंद्रीय सामाजिक न्याय ए

By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 09:36 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 09:36 PM (IST)

जागरण संवाददाता, बरेली : मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री कलराज मिश्र व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद्र गहलोत ने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को भाजपा की संघर्ष गाथा सुनाई। पुराने दिनों के संघर्ष में अच्छे दिनों की तस्वीर दिखाई तो भाजपाई जोश से भर गए। एक स्वर में कहा, वह हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। राष्ट्रवाद की भावना हर कार्यकर्ता में भरनी है।

loksabha election banner

इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में शुरू हुए दो दिवसीय दीनदयाल महाप्रशिक्षण अभियान में पहले दिन केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने जनसंघ के प्रारंभिक दिनों से लेकर भाजपा के निर्माण और उसकी आज तक की संघर्ष गाथा बताई। कहा कि जब भारत में राष्ट्रवादी शक्तियों का हृास हो रहा था उसी समय 1951 में जनसंघ की स्थापना की गई। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रथम अध्यक्ष व पंडित दीन दयाल उपाध्याय महामंत्री बने थे। 1952 में देश में आम चुनाव हुए। कार्यकर्ताओं के कड़े संघर्ष के बाद जनसंघ को तीन सीटें प्राप्त हुई फिर 1962 में 14 सीटें पाई। आपातकाल की याद दिलाई। उन्होंने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कश्मीर एजेंडे को भी बताया। उन्होंने कश्मीर में दो विधान, दो निशान व दो प्रधान का सदैव विरोध किया।

दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत ने केंद्र सरकार व भाजपा शासित प्रदेशों की उपलब्धियां जैसे जन धन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान के बारे में बताया। केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यकर्ताओं से कहा कि इस प्रशिक्षण में जो सीखा वह बूथ स्तर तक पहुंचाएं। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भी विचार रखे।

इससे पूर्व प्रशिक्षण का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, करन सिंह पटेल, आंवला सांसद धर्मेद्र कश्यप, विधायक राजेश अग्रवाल, धर्मपाल सिंह, डा. अरुण कुमार, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज थपलियाल, महाराज सिंह, डा. श्याम बिहारी लाल, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, एनएल गंगवार, सुधीर जैन, पुष्पेंदु शर्मा, अजय जेटली, राजीव सिंह, दुर्विजय सिंह, प्रभुदयाल लोधी आदि मौजूद रहे।

343 में 312 कार्यकर्ता पहुंचे

प्रशिक्षण शिविर में 343 कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था लेकिन 312 पहुंचे।

भगवा हुआ इन्वर्टिस

महाप्रशिक्षण शिविर के दौरान इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में जगह-जगह भाजपा ने अपने झंडे लहराए। पोस्टर, होर्डिग्स भी लगाए। इस तरह इन्वर्टिस भगवा रंग में दिखा।

ये रहे मंच पर

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत, संतोष गंगवार, डा. दिनेश शर्मा, प्रशिक्षण प्रभारी अशोक कटारिया, सुनील बंसल व नेता सदन सुरेश खन्ना को स्थान मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.