रविंद्र सिंह पांचवीं बार सचिव बने
बरेली: आयकर कर्मचारी महासंघ की सभा गुरुवार को इलाहाबाद में आयोजित हुई। इसमें बरेली आयकर के निरीक्षक
बरेली: आयकर कर्मचारी महासंघ की सभा गुरुवार को इलाहाबाद में आयोजित हुई। इसमें बरेली आयकर के निरीक्षक रविंद्र सिंह पांचवीं बार निर्विरोध सचिव चुने गए हैं। वह शुक्रवार को बरेली पहुंचे। उनका जोरदार स्वागत किया गया। महासंघ के अध्यक्ष लखनऊ के चित्रसेन हैं। रविंद्र सिंह ने बताया सभा के बाद चुनाव संपन्न हुआ। इसमें प्रदेश भर के आयकर कर्मचारी मौजूद थे। वह बोले, 23 नवंबर को केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन होगा। देश भर में होने वाले प्रदर्शन में आयकर कर्मचारी शामिल होंगे। इसके साथ ही सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट कमेटी 27 और 28 अगस्त को सौंपेगी। वापसी पर आयकर कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान एसएस बिष्ट, राजेश कुमार, देवीदयाल, अरुण कुमार जायसवाल, कमलेश मौर्य इत्यादि मौजूद रहे।