पार्क में सफाई कर मनाई दीपावली
जागरण संवाददाता, बरेली: दीपावली पर लोग अपने घरों की तो सफाई करते हैं, लेकिन विजन रूहेलखंड के पदाधिका
जागरण संवाददाता, बरेली: दीपावली पर लोग अपने घरों की तो सफाई करते हैं, लेकिन विजन रूहेलखंड के पदाधिकारियों ने एक नजीर पेश की। उन्होंने दीपावली के मौके पर स्वामी विवेकानंद पार्क की सफाई की। साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।
स्मार्ट सिटी स्मार्ट सिटीजन मुहिम से प्रेरित संगठन पदाधिकारी दीपावली पर स्वामी विवेकानंद पार्क पहुंचे। पूरे पार्क में झाड़ू आदि लगाई। फिर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया। अंत में पार्क में पांच पौधे भी रोपे। इस मौके पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी निर्धारित की गई। वह अपने निर्धारित पार्क में पहुंचकर पौधे की देखभाल करेंगे, जिससे यह पौधे बढ़वार में आ सके। इसके साथ ही उन्होंने संकल्प लिया कि वह समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इन पदाधिकारियों ने वास्तव में इको फ्रेंडली दीपावली भी मनाई। इस मौके पर कोई भी आतिशबाजी नहीं की, जिससे पर्यावरण दूषित नहीं हो। इस मौके पर डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी, गौरव राजपूत, संजू रस्तोगी, दुर्गेश लोधी, अनिल वैश्य, प्रदीप रस्तोगी आदि मौजूद रहे।