Move to Jagran APP

राजभाषा रजत पदक से एडीआरएम सम्मानित

जागरण संवाददाता, बरेली: इज्जतनगर रेल मंडल ने हिंदी के बढ़ावे पर भारतीय रेल में नाम रोशन किया है। रेल

By Edited By: Published: Thu, 23 Oct 2014 12:03 AM (IST)Updated: Thu, 23 Oct 2014 12:03 AM (IST)
राजभाषा रजत पदक से एडीआरएम सम्मानित

जागरण संवाददाता, बरेली: इज्जतनगर रेल मंडल ने हिंदी के बढ़ावे पर भारतीय रेल में नाम रोशन किया है। रेल मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा और रेलवे बोर्ड चेयरमैन अरुणेंद्र कुमार ने रेल भवन के कांफ्रेस हॉल में आयोजित समारोह में रेल मंडल के राजभाषा अधिकारी एवं एडीआरएम सोमेश कुमार को राजभाषा रजत पदक से सम्मानित किया। रेल मंत्री-चेयरमैन ने हिंदी के बढ़ावे पर खुशी जताई। इसके साथ ही और बेहतर काम करने की सलाह दी। रेल मंडल में हिंदी प्रयोग बढ़ाने को अधिकारी-कर्मचारियों की गोष्ठी का आयोजन किया, तो वहीं राजभाषा प्रतियोगिता, राजभाषा प्रश्नोत्तरी लेखन के लिए प्रेरित किया। रेल मंडल के सभी विभागों में पत्राचार, निरीक्षण, डिटेक्शन आदि को हिंदी में किया। इसके साथ ही मंडल की हिंदी पत्रिका रेल प्रज्ञा मासिक समाचार बुलेटिन का प्रतिबिंब और त्रैमासिक संरक्षा पत्रिका का हिंदी में प्रकाशन किया। पूर्वोत्तर रेलवे की वेबसाइट पर भी इसे लोड किया गया। इसी कारण रेल मंडल को मंगलवार में बड़ी उपलिब्ध सौंपी गई। एडीआरएम के रेल मंडल मुख्यालय पहुंचने पर अफसरों ने बधाई दी। इसके साथ ही कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर जश्न मनाया। इससे पहले रेल मंडल को हिंदी के बढ़ावे पर आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी चल वैजयंती, अंतमंडलीय राजभाषा कार्य कुशलता शील्ड समेत तमाम पुरस्कार मिल चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.