रेलवे कर्मचारियों को मिलेगी 1800 ग्रेड पे पर पदोन्नति
जागरण संवाददाता, बरेली : रेलवे बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का ग्रेड पे 1800 करने का आदेश कर दिया है। आदेश पर ऑल इण्डिया रेलवे मेन्स फेडरेशन न खुशी जताई है। यह आदेश फेडरेशन की पहल पर ही जारी हुआ है। अब कर्मचारियों को 25 की जगह 50 प्रतिशत जीडीसीई (जनरल डिपार्टमेंटल कम्प्रेटिव एग्जामिनेशन) के अंतर्गत पदोन्नति मिलेगी। संगठन के जोनल सेक्रेटरी व इज्जतनगर मण्डल के मण्डल मंत्री बसंत चतुर्वेदी ने मंडल कार्यलय पर हुई बैठक में बताया कि 1800 ग्रेड पे का लाभ ट्रैकमैन, हेल्पर, पोर्टर, गेटमैन इत्यादि ऐसे तमाम कर्मचारी जो शिक्षित हैं और जिनकी 2 वर्ष की रेल सेवा पूर्ण हो चुकी है उनको मिलेगा। उन्होनें कहा कि ऑल इण्डिया रेलवे मेन्स फेडरेशन काफी लम्बे समय से अपनी इस माग के लिये लड़ाई लड़ रहा था। बैठक में मण्डल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, एसबी वर्मा, विशन सिंह, वीडी आर्य, सुरेन्द्र सिंह मलिक, मिहिर भट्टाचार्य, एसडी शर्मा, सोमनाथ बनर्जी, दीपक झा, एसएस चौहान , रोहित कुमार, और आराम सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रशासनिक सेवाओं में हिंदी का महत्वपूर्ण स्थान
बरेली : पूवोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं कें हिंदी का महत्वपूर्ण स्थान है। राजभाषा हिंदी अब अंग्रेजी के वर्चस्व को हर स्थान पर चुनौती दे रही है। भारत की जनता हिंदी के माध्यम से प्रशासनिक सेवाओं में अपना स्थान बना रही है। इसलिए अपनी मातृभाषा को महत्व देना चाहिए। इस मौके पर श्रीपाल शर्मा समेत कई रेलवे अधिकारियों ने हिस्सा लिया।