विश्वविद्यालय में सांप निकलने से हड़कंप
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 08:50 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 08:50 PM (IST)
बरेली : रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सोमवार को सांप निकलने से प्रशासनिक भवन में हड़कंप में मच गया। सारे कर्मचारी भय के मारे अपना कार्यालय छोड़कर बाहर दौड़ पड़े। बाद में सपेरा बुला कर सांप को पकड़ा जा सका।
सोमवार दोपहर बाद कुलसचिव कार्यालय के किचेन में कन्हई व एक अन्य व्यक्ति कुछ कार्य के लिए पहुंचे। सामने काला सांप दिख गया तो दोनों शोर करते हुए बाहर भाग आए। सूचना पर कर्मचारी जहीर अहमद ने तुरंत सांप पकड़ने के लिए सपेरा बुलाया। सपेरे राजीव ने सांप को पकड़ कर बताया कि यह नागिन है। उसने आसपास नाग होने की भी आशंका जताई तो कर्मचारियों के कान खड़े हो गए। सभी अपने कार्यालय में जाने से कतराने लगे। इस पर कुलसचिव एके सिंह ने कार्यालयों का निरीक्षण कराया, हालांकि कोई दूसरा सांप नहीं मिला, लेकिन कर्मचारियों में भय बना रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें