जमाते सलमानी की नगर कमेटी गठित
बाराबंकी, नगर के मोहल्ला पीरबटावन में सोमवार की रात्रि आल इंडिया जमाते सलमानी की बैठक मुख्य अतिथि मो. कमर सलमानी पम्मू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आपसी सहमति से नगर कमेटी का गठन किया गया। राष्ट्रीय महासचिव पम्मू ने पदाधिकारियों का स्वागत माल्यार्पण करके किया।
आल इण्डिया जमाते सलमानी के राष्ट्रीय महासचिव मो. कमर पम्मू व विशिष्ठ अतिथि लड्डन का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। बैठक की शुरूआत में बोलते हुए महासचिव ने समाज को मजबूत करने के लिए आपसी सहयोग व एकता पर बल दिया। मो. इकबाल सलमानी संगठन की मजबूती के लिए बुनियादी बातों से लोगों को रूबरू कराया व शिक्षा को समाज के विकास के लिए आवश्यक बताया। नगर कमेटी का गठन करते हुए लोगों ने आपसी सहमति से मो. शकील सलमानी को नगर अध्यक्ष, संरक्षक जमाल अहमद सलमानी, उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष मो. उसमान, नगर सचिव मो. आरिफ, उपसचिव इरफान, वार्ड अध्यक्ष मकसूद अहमद, सिराज अहमद, जलालुद्दीन आदि को चुना गया। मो हफीस सलमानी (चांदबाबू) ने मंच संचालन किया व नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। मो. अवैस सलमानी ने आए आंगतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर