Move to Jagran APP

सपा सरकार में आधी आबादी असुरक्षित, अनुपमा

बाराबंकी : भाजपा की प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि महिलाएं समाज की रचना करने में एवं समाज

By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 12:03 AM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 12:03 AM (IST)
सपा सरकार में आधी आबादी असुरक्षित, अनुपमा

बाराबंकी : भाजपा की प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि महिलाएं समाज की रचना करने में एवं समाज का निर्माण करने में अग्रणी भूमिका निभाती हैं। देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं। मगर प्रदेश की सपा सरकार में आधी आबादी ही सुरक्षित नहीं है। वे शनिवार को सत्यप्रेमीनगर स्थित रामसेवक यादव पार्क में भाजपा के महिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं का हमेशा सम्मान किया है। सपा के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में महिलाओं के साथ सिर्फ अत्याचार ही हुआ है। अखिलेश सरकार पूरी तरह फेल है। चाचा भतीजे व बुआ ने प्रदेश को सिर्फ लूटने का कार्य किया है। लेकिन अब वक्त आ गया है भाजपा अब प्रदेश को लुटने नहीं देगी। भाजपा ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाबजहां दिया वहीं नोटबंदी कर कांग्रेस, बसपा, सपा का मुंह बंद कर दिया है। अनुपमा जायसवाल ने कहा कि भाजपा मातृशक्ति के दम पर सरकार प्रदेश में बनाएगी। केंद्र की मोदी सरकार ने देश हित में सभी वर्ग के लिए बेहतर कार्य किया है। इस बात का सूचक है कि महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की ¨चता केवल और केवल मोदी सरकार ही कर सकती है। इसीलिए सम्मेलन में मुस्लिम महिलाओं की भी भागीदारी अधिक रही है। विशिष्ट अतिथि संयोजक अवध क्षेत्र अल्का मिश्रा ने कहा कि पूरा प्रदेश आज आशा भरी निगाहों से भाजपा की ओर देख रहा है। आने वाला समय हमारा होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव एवं संचालन जिला मंत्री मनीषा गुप्ता ने किया। इस मौके पर सासंद प्रियंका ¨सह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार ¨सह सिद्धू, प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी, पूर्व विधायिका राजलक्ष्मी वर्मा, प्रदीप कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री हर्षित

वर्मा, अंगद ¨सह, प्रतिमा त्यागी, रचना श्रीवास्तव, सरिता ¨सह, सरोज रावत, अल्का पाण्डेय, कल्पना मिश्रा, अर्चना मिश्रा, अनूप द्विवेदी, रानी कनौजिया, डॉ. अंजू वर्मा, रामप्रकाश श्रीवास्तव, देवेंद्र प्रताप ¨सह ज्ञानू, राजा कासिम, शरद अवस्थी, ऊषा शर्मा, शशी श्रीवास्तव, प्रमिला श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, जया अग्रवाल, महेश अग्रवाल प्रशांत मिश्रा, राजकुमार रस्तोगी, सीमा जैन सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं।

कार्यकर्ताओं ने खाली कर दी सीटे : पार्क में महिलाओं की अधिक भागीदारी को देखते हुए पुरूष कार्यकर्ता बाहर खड़े रहे। जो कार्यकर्ता सीटों पर बैठे थे उन लोगो ने महिलाओं के लिए सीटे खाली कर दी। प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत, सुधीर कुमार ¨सह सिद्धू, रामबाबू द्विव दी, हर्षित वर्मा, प्रदीप कुमार मिश्रा, अंगद ¨सह, रामप्रकाश

श्रीवास्तव सहित कई लोगो ने महिलाओं के सम्मान में सीटे छोड़ दी। महिलाओं को बैठाने में जुटे रहे।

मुस्लिम महिलाओं की रही भागीदारी : भाजपा के महिला सम्मेलन में मुस्लिम महिलाओं की भी भागीदारी रही। राजा कासिम के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाएं सम्मेलन में पहुंची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.