नगर में फा¨गग कार्य आरंभ
बाराबंकी : नगर में मच्छरों का बढ़ता प्रकोप एवं संक्रामक बीमारी से नगर वासियों को निजात दिलाने के लिए
By Edited By: Published: Fri, 30 Sep 2016 12:30 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 12:30 AM (IST)
बाराबंकी : नगर में मच्छरों का बढ़ता प्रकोप एवं संक्रामक बीमारी से नगर वासियों को निजात दिलाने के लिए गुरुवार को सभी वार्डो में फा¨गग कार्य आरंभ हो गया है। यह क्रम अनवरत जारी रहेगा। यह जानकारी अधिशाषी अधिकारी राजेश कुमार ने जागरण से हुई वार्ता के दौरान दी। बताया कि नगर के सभी वार्डों में कीटनाशक दवा का छिडकाव नालियों में कराया गया। छिड़काव का दूसरा चरण गुरुवार से आरंभ है। रामलीला, दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व को देखते हुए नगर में मार्ग प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गुरुवार से खंभों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को बदलने का कार्य शुरू हो गया है। जो शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें