अदालत के आदेश पर हुई महादेवा परिसर की सफाई
बाराबंकी: महादेवा स्थित लोधेश्वर मंदिर परिसर में व्याप्त अव्यवस्था व गंदगी को अदालत के आदेश पर दूर क
बाराबंकी: महादेवा स्थित लोधेश्वर मंदिर परिसर में व्याप्त अव्यवस्था व गंदगी को अदालत के आदेश पर दूर किया गया। इस बीच उच्च न्यायालय ने वरिष्ठ अधिवक्ता हरी प्रसाद द्विवेदी को रिसीवर नियुक्त किया है। इलाहाबाद खंडपीठ लखनऊ के न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी ने गत 27 जुलाई 16 को यह आदेश पारित किया।
महादेवा मेले में लंबे समय से मठ की संपत्ति को लेकर महंत अभय पुरी व महंत शारदा पुरी के मध्य विवाद चल रहा है। दोनों महंतों के झगड़े के कारण वर्ष 1972 से न्यायालय ने अब तक कई रिसीवर नियुक्त किए हैं। वर्ष 1972 में महंत चंद्रचूर्ण के देहावसान के बाद सबसे पहले उमाशंकर श्रीवास्तव रिसीवर नियुक्त हुए। उनकी मृत्यु उपरांत अधिवक्ता चंपाराम मिश्र नियुक्त हुए। उनकी मृत्यु के उपरांत उच्च न्यायालय के आदेश पर उनकी पत्नी श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा रिसीवर बनीं। उनकी मृत्यु के बाद दोनों पक्षकारों के प्रार्थनापत्र पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरिप्रसाद द्विवेदी को रिसीवर नियुक्त किया गया है।
वर्तमान रिसीवर के नियुक्त होते ही महाभारतकालीन प्राचीन शिव¨लग पर कुछ लोगों द्वारा लगाया गया पीतल का आवरण हटा लिया गया है। द्विवेदी का कहना है कि उन्हें रिसीवर नियुक्ति का आदेश 22 अगस्त को प्राप्त हुआ है।