अनियमितता पर बिफरे खेल मंत्री
बाराबंकी : प्रदेश के खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामसकल गुर्जर ने शनिवार की सुबह नगर के केडी ¨
बाराबंकी : प्रदेश के खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामसकल गुर्जर ने शनिवार की सुबह नगर के केडी ¨सह बाबू स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। यहां पर निर्माण कार्य में अनियमितता मिलने पर कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई।
सुबह 11 बजे पहुंचे खेल मंत्री ने निर्माणाधीन छात्रावास, बास्केटबाल कोर्ट, क्रिकेट पिच और अन्य निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया।
खेल मंत्री को आशंका हुई कि यहां पर पीली ईंटों का प्रयोग निर्माण कार्य में किया जा रहा है। जैसे ही खेल मंत्री पहुंचे उनके सामने ही दीवार का प्लास्टर उखड़ कर गिर गया। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने अलमारी को जैसे छुआ उसका प्लास्टर भी गिरने लगा। ईंट की गुणवत्ता मानक के अनुसार नहीं पाई गई। उन्होंने असंतोष जाहिर किया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सचेत किया। निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री का निर्माण कार्यो में गुणवत्ता पर विशेष फोकस रहा।
उन्होने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में लोहा, सरिया, सीमेन्ट, मौरंग आदि सामग्री निर्धारित मानक के अनुसार प्रयोग की जाए। उन्होने क्रीड़ा मैदान से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराए जाने के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिए। सुबह 11 बजकर तीस मिनट तक स्टेडियम में निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां बन रही लिफ्ट के ढांचे की भी जांच पड़ताल की। जून तक कार्य पूरा होना था मगर कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ। कार्यदायी संस्था ने अक्टूबर माह तक कार्य पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया है। निरीक्षण के दौरान खेल निदेशक आरपी ¨सह, संयुक्त निदेशक अनिल कुमार बनौधा, क्रीड़ा अधिकारी अनीता कनौजिया मौजूद रहीं।
नौ करोड़ से अधिक की धनराशि हुई खर्च : स्टेडियम में निर्माण कार्यो के लिए 9 करोड़ 12 लाख रुपये स्वीकृत हुए है। कार्यदायी संस्था को पूरी धनराशि दी जा चुकी है। जून माह में कार्य पूरा होना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका