जिले में अधिकांश जर्जर सड़कें
बाराबंकी : किसानों की बैठक में जिले भर में जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा। आरोप लगाया कि मानक विहीन बन रह
बाराबंकी : किसानों की बैठक में जिले भर में जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा। आरोप लगाया कि मानक विहीन बन रही सड़कों का डामर उखड़ रहा है। अधिकांश सडकें जर्जर हैं लेकिन मरम्मत का कार्य नहीं हो रहा है। किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन की बैठक जिलाध्यक्ष रामबरन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल ने कहा कि नहरों की बिना सफाई के पानी छोड़ दिया गया है। जिससे खेत तक पानी नहीं पहुंच रहा है। अधिकांश सड़कें जर्जर हैं तो नवनिर्मित मानक विहीन होने से उखड़ रही हैं। त्रिवेदीगंज के ग्राम खैराबीरू से हाथी का पुरवा तक 5 किमी रोड मंडी तक सड़क जर्जर हो चुकी है। लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष रामबरन ने कहा कि कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। पूरे जिले में जगंलराज फैला हुआ है। बैठक में मुख्य रूप से बंकी ब्लॉक अध्यक्ष विक्रांत सैनी, लक्ष्मी नरायण, राजेंद्र वर्मा, राजाराम, महादेव यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।