दबंगों ने महिला को पीटा, नहीं हुई सुनवाई
बाराबंकी : अब वह बीते जमाने की बात हो गई जब थाने पर तत्काल कार्रवाई होती थी। यहां तक कि अब महिलाओं क
बाराबंकी : अब वह बीते जमाने की बात हो गई जब थाने पर तत्काल कार्रवाई होती थी। यहां तक कि अब महिलाओं की भी नहीं सुनी जा रही है। एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें दबंगों ने एक महिला को घर में घुसकर मारा-पीटा। इसके बाद महिला जब थाने गई तो वहां से भी भगा दिया गया।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लागंज निवासिनी रीता मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, वहां शिकायत की। आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसियों ने उसकी बिना किसी बात के घर में घुसकर पिटाई की है। हालांकि अन्य लोगों की मदद से जान बची। जब वह थाने पहुंची तो वहां पर मौजूद थानाध्यक्ष ने उसे भगा दिया। अब महिला न्याय पाने के लिए दो दिन से अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। यह मामला बीती आठ फरवरी का है।