चार किसानों की मौतों पर बेपरवाह अधिकारी
बाराबंकी : चौधरी महेंद्र ¨सह टिकैत की प्रतिमा का अनावरण भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया। हैदरगढ
बाराबंकी : चौधरी महेंद्र ¨सह टिकैत की प्रतिमा का अनावरण भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया। हैदरगढ़ मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों किसान प्रतिमा अनावरण के साक्षी बने। कार्यक्रम में फसल नुकसान के सदमे से मृतक किसानों के परिवार को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई गई ।
किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि जिले में किसानों की फसल बर्बादी के कारण मौतें हो रही है। जिला प्रशासन चौपट फसल को आकलन न कराकर किसान की मौत को भी छुपा रहा है। यदि ऐसा चलता रहा तो प्रदेश के किसान आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। बारिश व तूफान से बरबाद फसलों का किसानों का मुआवजा दिलाया जाए। मरने वाले किसानों के परिवार को 25-25 लाख का मुआवजा दिलाया जाए। यदि हालात नहीं सुधरे तो 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री का घेराव कर आंदोलन की जंग छेड़ी जाएगी। रामकिशोर पटेल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवान चंद्र चौधरी, बलराम, राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ¨सह चौहान, प्रांतीय महासचिव मुकेश ¨सह सहित राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं जिलाध्यक्ष रामकिशोर पटेल ने कहा कि लगातार किसानों के साथ शोषण हो रहा है। शोषण करने में सबसे आगे अधिकारी है। किसानों की मांग को लेकर मुद्दा उठाया जाता रहा है और यह क्रम जिले में चलता रहेगा। इस मौके पर अजय ¨सह, हरिनाम वर्मा, रामबरन वर्मा, रामनरेश ¨सह, कुंवर बहादुर ¨सह, संतराम, हनुमान यादव आदि किसान मौजूद रहे।