संदिग्ध अवस्था में वृद्ध की मौत
हैदरगढ़ (बाराबंकी): स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन पर शुक्रवार को प्रात:काल रजाई से ढका एक वद्ध का शव मिला
By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 11:58 PM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 11:58 PM (IST)
हैदरगढ़ (बाराबंकी): स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन पर शुक्रवार को प्रात:काल रजाई से ढका एक वद्ध का शव मिला है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस को मृतक की जेब से मिली पर्ची पर हबीब खान अश्वमित्र चकतारा पोस्ट पूरे चंद्रमन लिखा था। खोजबीन करने पर पता चला कि नदी पार क्षेत्र के कुछ ग्रामों में लंबे समय से वह लोगों को घुड़सवारी करना सिखाता था। उसके पास से हाथ घड़ी, गठरी, कपड़ा, चादर, रजाई आदि मिली है। पता चला कि मृतक बस द्वारा आकर रात में प्रतीक्षालय परिसर में सो गया था। उसके साथ कोई नहीं था। चर्चा है कि ठंड लगने से वृद्ध की मृत्यु हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें