आधार कार्ड बनवाने में मारामारी
बाराबंकी : कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को आधार कार्ड बनवाने के लिए मारामारी मची रही। दो कर्मचारियो
By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 12:16 AM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 12:16 AM (IST)
बाराबंकी : कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को आधार कार्ड बनवाने के लिए मारामारी मची रही। दो कर्मचारियों के कार्य में लगे होने से लोग आपस में ही लाइन में लगने को लेकर बहस करते रहे।
सुबह से ही आधार कार्ड बनवाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही। लोगों की लंबी लाइन लगी रही। कतारबद्ध होकर लोग आधारकार्ड बनवाने में लगे रहे। दोपहर बाद भीड़ अधिक बढ़ जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लाइन में लगे लोगों के मध्य कुछ लोग जुगाड़ बनाकर आधार कार्ड बनवाने का प्रयास करते दिखे। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने नाराजगी जताई। नगर के अलावा दरियाबाद क्षेत्र में भी आधार कार्ड बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें