अब कारोबारियों की निगाहें धनतेरस बाजार पर
बाराबंकी : नवरात्र और दशहरा का बाजार संपन्न होने के बाद कारोबारियों की निगाहें अब धनतेरस व दीपावली क
बाराबंकी : नवरात्र और दशहरा का बाजार संपन्न होने के बाद कारोबारियों की निगाहें अब धनतेरस व दीपावली के बाजार पर टिक गई है। पिछले कई साल से धनतेरस और दीपावली पर्व के मददेनजर होने वाली जमकर खरीदारी को देखते हुए अब की बार व्यापारियों ने काफी तैयारी की है। खासकर सराफा और दो पहिया वाहनों की दनादन बु¨कग की जा रही है। इसके अलावा बर्तनों का बाजार भी चमका हुआ है। खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।
आने वाले धनतेरस को लेकर बाजार में उछाल है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। महंगाई के बावजूद भी खरीदारी तेज है। इस की खास वजह सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट और डीजल व पेट्रोल के दामों में खास अतंर न होने से दोनों तरह की बढ़ी मांग बताई जा रही है। वैसे भी धनतेरस व दीपावली पर सिर्फ बर्तन या सोने व चांदी के आइटम खरीदने का रिवाज है। यह रिवाज अब पुराना पड़ने लगा है। अब तो लोग लक्जरी कारों के साथ दुपहिया वाहनों की तरफ भी लोग आकर्षित होने लगे हैं। लिहाजा रिटेलर उम्मीद से बेहतर कारोबार कर रहें हैं। धनतेरस व दीपावली जैसे पर्व पर कारोबार वर्ष-दर-वर्ष जोर पकड़ता जा रहा है। इस साल भी आटोमोबाइल्स, सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रानिक, तैयार परिधान, फूटवियर, होम फर्नी¨शग, फर्नीचर आदि बाजारों में धूम मची रही हैं। उपभोक्ता विशेष तौर पर माध्यम वर्ग एवं युवाओं की मांग में हाल के वर्षों में जबर्दस्त परिवर्तन आया है। यह वर्ग अब महंगे वस्तुओं पर पैसा खर्च करने में हिचकिचा नही रही है, इससे बाजार में रौनक है।