राम किशोर के अपहरणकर्ता गिरफ्तार
सुबेहा (बाराबंकी) : करीब चार माह पूर्व अपहृत हुए राम किशोर के मामले में सुबेहा पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से रामकिशोर का मोबाइल, साइकिल व अन्य समान बरामद किया है। अदालत से सभी आरोपियों को जेल रवाना किया गया है।
गौरतलब है कि सुबेहा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे चौधरी का पुरवा मजरे ताला रुकुनुद्दीनपुर निवासी रेल कर्मी देव नरायन यादव परिवार सहित लखनऊ में रहता था। गत 21 मई को गांव के निकले राम किशोर का 23 मई से मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। तलाश में पहुंचे मां बाप को पता चला था कि गत 28 मई को राम किशोर गांव के ही राम मिलन, राम सुमिरन, लहरी उर्फ अखिलेश और राम आधार के साथ गांव के एक तिलक समारोह में गया था। जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। इस दौरान पता चला कि आरोपियों ने राम किशोर के खाते से 12 हजार रुपये भी निकाले हैं। वहीं राम मिलन के घर उस रामकिशोर की नई साइकिल और राम सुमिरन के घर से चप्पल बरामद हुए थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन कई बार पूछताछ के बाद आरोपियों को पुलिस ने थाने लाकर छोड़ दिया। इसका समाचार गत 12 अगस्त को दैनिक जागरण में प्रकाशित हुआ था। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने शनिवार रात आरोपियों के घर दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ अमरनाथ यादव ने बताया कि आरोपियों के पास से राम किशोर का मोबाइल बरामद कर लिया गया है। राम किशोर का है कि इसकी जांच जारी है।