'पति ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाया'
जागरण संवाददाता, बांदा : ससुराल में विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष ने पति के विरुद्ध दहेज ह
जागरण संवाददाता, बांदा : ससुराल में विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष ने पति के विरुद्ध दहेज हत्या का आरोप लगाया। उनका यह भी आरोप है कि पति के परिवार की एक महिला से अवैध संबंध हैं। जिसके चलते वह पत्नी को काफी समय से दुख दे रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताते चलें कि बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम शिव निवासी शंकुतला (25) का शव शुक्रवार सुबह घर में रस्सी के फंदे से छप्पर की बल्ली पर लटका मिला था। शनिवार को पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बारे में मृतका के ससुर शिव मोहन ने पुलिस को बताया कि बहू को घर में किसी तरह की दिक्कत नहीं थी। इससे खुदकशी की वजह पता नहीं चल सकी है। उधर मृतका के पिता रघुराज यादव निवासी ग्राम दोहा का कहना है कि साढ़े तीन वर्ष पहले बेटी की शादी हुई थी। आरोप लगाया कि दामाद के परिवार की एक महिला से अवैध संबंध हैं। जिसके चलते वह जहां बेटी के हाथ का बना खाना तक नहीं खाता था। वहीं उससे बात तक नहीं करता था। इतना ही नहीं दहेज में अक्सर बाइक की मांग की जाती थी। अवैध संबंध व दहेज के लालच में बेटी की पीटकर पहले हत्या कर दी है। बाद में बचने के लिए शव फंदे पर लटका दिया है। बिसंडा थाना प्रभारी महेश ¨सह का कहना है कि मायके पक्ष ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वास्तविकता का पता चल सकेगा।