एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार
जागरण संवाददाता बांदा, बबेरू : साथ जीने मरने का वादा पूरा करने के लिए दंपती ने खुदकशी की तो उनके परि
जागरण संवाददाता बांदा, बबेरू : साथ जीने मरने का वादा पूरा करने के लिए दंपती ने खुदकशी की तो उनके परिजनों ने भी अंतिम संस्कार दोनो का एक ही चिता सजाकर किया। अंतिम संस्कार के समय परिजनों के अलावा ग्रामीण भी गमगीन नजर आए।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तरायां निवासी राजा उर्फ राजेश ने परदेश जाने की जिद को लेकर फांसी लगा ली थी। पति को फंदे पर लटका देखकर उसकी पत्नी किरन ने भी उसी फंदे से खुदकशी कर लिया था। दोनो की मौत को लेकर जहां परिजन दुखी हैं वहीं परिजनों का यह भी कहना था कि दोनो ने प्रेम विवाह किया था। शादी के पहले दोनो ने साथ-जीने मरने की कसमें खाईं थीं। इसी वजह से दोनो ने मौत को साथ-साथ गले लगाया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद ससुराल व मायके पक्ष ने दोनो का अंतिम संस्कार अपने घर के नजदीक के श्मशान घाट में किया। अंतिम संस्कार के लिए दोनो को एक ही चिता में लिटाकर मुखाग्नि दी गई। मार्मिक ²श्य देखकर उनके परिजनों के अलावा गांव के लोगों के भी आंसू छलक पड़े। उधर पोस्टमार्टम दूसरे दिन होने से मृतकों के परिजनों में भारी आक्रोश दिखाई पड़ा। उनका आरोप रहा कि थाने से पंचनामा कर उन्हें बुधवार शाम चार बजे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया था। अस्पताल ड्यूटी में तैनात चिकित्सक ने पोस्टमार्टम के कागज नहीं चढ़ाए। इसके लिए वह काफी देर तक उच्च अधिकारियों के पास भटकते रहे हैं। दोनो शव को लेकर तकरीबन 70 लोगों को रात मरचरी के पास ही बितानी पड़ी।