मनाया संत कृपाल महाराज का जन्मदिन
जागरण संवाददाता, बांदा : संत कृपाल ¨सह महाराज का जन्मदिन उनके अनुयायियों ने धूमधाम से मनाया। भजन कीर
जागरण संवाददाता, बांदा : संत कृपाल ¨सह महाराज का जन्मदिन उनके अनुयायियों ने धूमधाम से मनाया। भजन कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
शहर के गिरजा सदन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। संत कृपाल ¨सह महाराज के साधकों ने उनके जीवन चरित्र का बखान किया। नफरत कबहूं न कीजिए, दुश्मन से भी यार, एक दिन घबड़ाकर वह कर बैठेगा प्यार, संत की इन लाइनों को लोगों ने सुनाकर भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में शहर के अलावा दूर दूर से लोगों ने आकर भाग लिया। सत्संग कार्यक्रम में गुरु जी द्वारा बताए गए आदर्शों के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर लक्ष्मी, अर्चना मिश्रा, सोनिया, पूनम, ¨पकी, सुधा, नीतू, सुनीता, अमित सेठ भोलू, विनोद कुमार गुप्ता, धीरेंद्र यादव, मनीष साहू, सुरेश गुप्ता, नन्ना भइया, शशिभूषण द्विवेदी, रामचंद्र गुप्ता, कुलदीप आदि मौजूद रहे।