आमने-सामने भिड़ी बाइक, महिला घायल
संवाद सहयोगी, अतर्रा : पति के साथ बाइक में सवार होकर कामतानाथ की परिक्रमा कर वापस लौट रही महिला साम
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 07:18 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 07:18 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अतर्रा : पति के साथ बाइक में सवार होकर कामतानाथ की परिक्रमा कर वापस लौट रही महिला सामने से आ रही मोटरसाइकिल की भिडंत से घायल हो गई। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद बांदा रेफर किया गया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम बछेई निवासी मीना (25) पति जयप्रकाश के साथ कामतानाथ (चित्रकूट) से परिक्रमा कर बाइक में सवार होकर अपने गांव लौट रही थी। जैसे ही नगर में डिग्री कालेज के पास पहुंची तो सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से पति-पत्नी दोनो घायल हो गए। राहगीरों ने दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें