भाजपा कार्यकर्ता व विद्युत कर्मी सभी अपने:जिलाध्यक्ष
जागरण संवाददाता, बांदा : भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में नेताओं का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिका
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 06:59 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 06:59 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बांदा : भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में नेताओं का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. सरोज कुमार से मिला। भाजपा नेताओं की मांग थी कि कार्यकर्ता और विद्युत कर्मचारी सभी अपने हैं। जो भी कार्रवाई या फैसला हो उसे सोच समझ कर लिया जाए। एक पक्षीय फैसला न हो।
जिलाध्यक्ष इंद्रकुमार ¨सह पटेल ने बताया कि मारपीट का जो मामला हुआ है वह बेहद दुखी है। कौन सही या गलत इसका फैसला तो जांच के बाद ही होगा। डीएम से मिलकर उन्होंने कहा कि जो भी कार्रवाई हो इस पर पूरी तरह जांच के बाद ही फैसला लिया जाए। क्योंकि अधिकारी व कार्यकर्ता सभी अपने हैं। किसी के साथ गलत व्यवहार न होना चाहिए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें