Move to Jagran APP

आतंकवाद, कालाधन और महंगाई पर काम कर रही सरकार-कृष्णाराज

बांदा, जागरण संवाददाता : शहर के जीआइसी ग्राउंड में देर शाम पहुंची परिवर्तन रैली में केंद्रीय राज्यमं

By Edited By: Published: Mon, 12 Dec 2016 08:19 PM (IST)Updated: Mon, 12 Dec 2016 08:19 PM (IST)
आतंकवाद, कालाधन और महंगाई पर काम कर रही सरकार-कृष्णाराज

बांदा, जागरण संवाददाता : शहर के जीआइसी ग्राउंड में देर शाम पहुंची परिवर्तन रैली में केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास कृष्णा राज ने कहा कि चुनाव में हमारा एजेंडा आतंकवाद, कालाधन और महंगाई को मिटाना था। हम अपने इस विकास के एजेंडे पर बढ़ रहे हैं। इसके पूर्व परिवर्तन रैली में आए नेताओं का जोरदार स्वागत हुआ।

loksabha election banner

सभा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज ने कहा कि जब से मोदी सरकार बनी थी तो आतंकवाद पर हमने लगाम लगाई। अब दिल्ली और मुंबई में कोई बम नहीं फोड़ पाया। पाकिस्तान में चुपचाप सर्जिकल स्ट्राइक की। पाकिस्तान भी अब भारत और यहां के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत को पहचान चुका है। दूसरा एजेंडा कालाधन, जिसमें नोटबंदी के बाद अमीर व भ्रष्टाचारी परेशान हैं। बुंदेलखंड में विकास कराने के बहाने सपा और बसपा के नेताओं ने पूरा पैसा गबन कर लिया। प्रधानमंत्री यह जानते हैं कि आज भी सत्तर फीसद आबादी गरीब है। उसे अपने अधिकारों की जानकारी नहीं थी। नोटबंदी के बाद से इतना पैसा पकड़ा गया है कि यहां विकास की गंगा बह जाएगी। आज नोटबंदी से बौखलाए लोग भूल गए कि पहले यहां का किसान किस प्रकार रात-रात भर जागकर खाद के लिए लाइन लगाता था। उन्होंने कहा कि नोटबंदी पर विपक्षी चाहे जो प्रयास कर लें लेकिन हमारी हस्ती मिटने वाली नहीं है।

केंद्रीय राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ ¨सह ने कहा कि 2012 के चुनाव में भोला-भोला चेहरा समझ कर यहां की जनता ने अखिलेश यादव को गाड़ी का एक पहिया सौंप दिया। 2014 के चुनाव में मोदी जी को एक पहिया दिया। ऐसे में एक धीमा तो दूसरा तेज चलने वाला पहिया आखिर में प्रदेश की रफ्तार धीमी कर दी है। इस विधानसभा चुनाव में दोनों पहिए मोदी जी को दे दीजिए। ताकि रफ्तार तेज हो जाए। राष्ट्रीय मंत्री सुधा यादव ने कहा कि हरियाणा में हम लोगों की सरकार ने पारदर्शिता बरती। यहां भी सरकार बनने पर यही प्रक्रिया अपनानी है।

बनारस के पूर्व मेयर कौशलेंद्र पटेल ने कहा कि यात्रा का यह चौदहवां जिला है। यहां के जनसमूह और हुए स्वागत समारोह से स्पष्ट हो गया है कि इस बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनना निश्चित है। इस प्रदेश को पहले बसपा ने लूटा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने लोकसेवा आयोग की अनिल यादव को जिम्मेदारी दे दी। जिन पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं। इस मौके पर सांसद भैरो प्रसाद, पुष्पेंद्र चंदेल, कृष्णमुरारी शुक्ला, जिलाध्यक्ष इंद्र पाल पटेल, अजित कुमार गुप्ता, प्रकाश द्विवेदी, प्रभा गुप्ता, अर्चना त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से रहे। सभा का संचालन प्रेमनारायण द्विवेदी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.