शहीद भगत ¨सह की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
बांदा, जागरण संवाददाता: राष्ट्रीय स्वराज पैंथर ने शहीद भगत ¨सह की जयंती पर शोभायात्रा निकाली। बाद मे
बांदा, जागरण संवाददाता: राष्ट्रीय स्वराज पैंथर ने शहीद भगत ¨सह की जयंती पर शोभायात्रा निकाली। बाद में राजकीय इंटर कालेज मैदान में भव्य जन्मोत्सव मनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राममूरत वर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में स्वराज पैंथर के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना लाल रहे। उन्होंने कहा कि आज देश सामंतशाही व पूंजीवादी व्यवस्था के चंगुल में जकड़ता जा रहा है। भगत ¨सह की विचारधारा वाली आजादी गरीबों के लिए महज एक सपना बनकर रह गई है। जमुना प्रसाद ने कहा कि नेताओं को भगत ¨सह से सीख लेनी चाहिए। रामविशाल ने कहा समय आ गया है कि देश के नौजवान शहीद की कल्पना का स्वराज स्थापित करने के लिए आगे आएं। राजबहादुर ने कहा कि क्रांतिकारी भगत ¨सह के इतिहास का प्रचार करने के बजाय अंधविश्वास का प्रचार किया जा रहा है। जिससे देश प्रगति में बाधा उत्पन्न हो रही है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कु. सोनम ने स्वराज पैंथर को मजबूत करने पर बल दिया। इस मौके पर राजनाराण ¨सह, जगतपाल ¨सह, राममिलन, सुरेश, केपी गौतम, राजाभइया आदि मौजूद रहे।