गांव में चस्पा होगी सूखा राहत की सूची
बांदा, जागरण संवाददाता : कृषि अनुदान राशि के लाभांवित किसानों की सूची गांव में चस्पा कराई जाएगी।
बांदा, जागरण संवाददाता :
कृषि अनुदान राशि के लाभांवित किसानों की सूची गांव में चस्पा कराई जाएगी। जिसमें लाभार्थी का नाम, खाते में भेजी गई धनराशि व बैंक का नाम अंकित होगा। ताकि किसानों को सही जानकारी मिल सकें। जिलाधिकारी योगेश कुमार ने सभी तहसीलदारों को भेजे गए आदेशों में कहा है कि शासन द्वारा वर्ष 2015 खरीफ फसल में हुई क्षति के सापेक्ष 4842.33 लाख कृषि अनुदान उपलब्ध कराया गया है जो किसानों के बीच वितरित की जा चुकी है। वितरित धनराशि के संबंध में किस कृषक के खाते में कितनी धनराशि भेजी गई। इसकी जानकारी न होने से किसान तहसील व जिलास्तर पर इसकी जानकारी करने के लिए परेशान रहता है। इससे उसका धन व समय दोनों ही बर्बाद हो रहा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कृषकों का वितरित की गई कृषि अनुदान राशि की सूची ग्राम प्रधान को उपलब्ध कराई जाए। ग्राम प्रधान सूची को गांव में चस्पा कराएंगे।