आंधी-पानी से तबाही, महिला घायल, पोल टूटे
कमासिन, संवादसूत्र : मंगलवार की रात को आयी आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इससे तमाम पेड़ उखड़ गए।
By Edited By: Published: Wed, 25 May 2016 07:43 PM (IST)Updated: Wed, 25 May 2016 07:43 PM (IST)
कमासिन, संवादसूत्र : मंगलवार की रात को आयी आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इससे तमाम पेड़ उखड़ गए। छानी-छप्पर उड़ गए। बंथरी लाइन के पोल टूट गए हैं। आंधी के दौरान एक महिला घायल हो गई। वहीं बारिश से तापमान में गिरावट आयी है। रात को लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक आंधी का दौर शुरू हो गया। आंधी के कारण लोगों के घरों के टीन, छानी, छप्पन उड़ने लगे। पेड़ की डालियां टूटने लगी। कई पेड़ जड़ से उखड़ गए। कस्बे की बंथरी लाइन के पोल टूट गए। वहीं जगऊटोला में टीन शेड गिर जाने से उसके नीचे सो रही रामरती यादव (65) घायल हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौसम में परिवर्तन से लोगों ने राहत महसूस की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें