छत से गिरकर घायल
बांदा : सोते समय लघुशंका के लिए उठा अधेड़ छत से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर
By Edited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 06:57 PM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 06:57 PM (IST)
बांदा : सोते समय लघुशंका के लिए उठा अधेड़ छत से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलगांव की है। जहां छऊवा (45) पुत्र बद्दू छत पर सो रहा था। रात लगभग 12 बजे वह लघुशंका के लिए उठा। नींद में होने के कारण वह रास्ता नहीं समझ पाया और छत के नीचे चला गया। गिरने से उसके शरीर में गंभीर चोटें आईं हैं। चिल्लाने पर परिवारीजन दौड़कर आए और उसे ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें