अब 16 मैदान में, चार हुए बाहर
बांदा, जागरण संवाददाता : ब्लाक प्रमुखी की दौड़ से चार उम्मीदवार बाहर हो गए है। सात विकासखंडों में 16
बांदा, जागरण संवाददाता : ब्लाक प्रमुखी की दौड़ से चार उम्मीदवार बाहर हो गए है। सात विकासखंडों में 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष बचे है। कमासिन को छोड़कर शेष विकासखंडों में सीधा मुकाबला है। महुआ में महज एक शशि यादव का नामांकन होने से उनका पहले से ही निर्विरोध चुना जाना तय है। विकासखंड नरैनी से धनश्याम के नाम वापस लिए जाने के बाद यहां पर अवधेश ¨सह व मंजू ही चुनाव मैदान में बची है। बड़ोखरखुर्द विकासखंड से राजेश कुमार व शेखर शर्मा के नाम वापस लिए जाने के बाद यहां पर भी सपा समर्थित प्रत्याशी रामअवतार भाऊ व विशम्भर ¨सह उर्फ लालू मैदान में शेष बचे है। विकासखंड जसपुरा में स्वेता देवी के नाम वापस लिए जाने के बाद सपा समर्थित दीपक गौर व सादिका खातून मैदान में शेष बची है। ¨तदवारी में कोई नाम वापस नहीं लिया गया है। यहां पर अंकिता यादव, सुनीता मैदान में है। बबेरू में भी कोई नाम वापस नही हुआ है। यहां भी सुमन देवी, शिरोमणि मैदान में है। ¨वसडा में भी कलमतिया व रन्नो देवी चुनावी मैदान में ताल ठोक रही है। कमासिन में तीन प्रत्याशी मिथलेश, नीलम देवी, श्रीमती छेदी चुनाव मैदान में है। कुल मिलाकर कमासिन को छोड़कर शेष विकासखंडों में दो-दो प्रत्याशियों के मैदान में होने से मुकाबला सीधा हैं।