सड़क हादसों में मां-बेटे समेत चार घायल
बांदा : गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरवा पुरवा निवासी कल्ली (35) पत्नी संतोष यादव रक्षा बंधन पर
By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 05:22 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 05:22 PM (IST)
बांदा : गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरवा पुरवा निवासी कल्ली (35) पत्नी संतोष यादव रक्षा बंधन पर अपने मायके अतर्रा कस्बे के एचवारा गई थी। मंगलवार दोपहर वह मायके से पति संतोष (40) व बेटे श्रवण (7) के साथ बाइक में ससुराल जा रही थी। बिसंडा कस्बे के पास बाइक फिसल गई। इससे तीनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला कल्ली व उसके बेटे को पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। एक अन्य सड़क हादसे में चित्रकूट जाते समय एक अन्य बाइक से टकराकर बबेरू कस्बा निवासी विजय (28) घायल हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें