रंजिश में युवक को राइफल से गोली मारी
बांदा, जागरण संवाददाता : बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम जरोहरा निवासी 24 वर्षीय बिनोद तिवारी रविवार शा
बांदा, जागरण संवाददाता : बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम जरोहरा निवासी 24 वर्षीय बिनोद तिवारी रविवार शाम घर के नजदीक लगे हैंडपंप में पानी भरने गया था। वहां पानी भरते समय पड़ोसी फड़िश द्विवेदी व दो अज्ञात लोगों ने आकर राइफल से उस पर गोली चला दी। गोली पानी भर रहे युवक के दाहिने पैर में में लगने से वह लहुलूहान होकर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे हमलावर फरार हो गए। इससे परिजनों ने घायल युवक को बिसंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को घायल ने बताया कि उसका भाई अनिल एक माह पहले आधार कार्ड बनाने का काम कर रहा था। इसमें पड़ोसी फड़िश ने ईष्र्या के चलते अपने घर के सामने से निकली उनकी बिजली काट दी थी। इसको लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया था। इसके बाद प्रधान ने दोनों का थाने में समझौता करा दिया था। इसके बावजूद हमलावर ने अपनी लाइसेंसी राइफल से उसे गोली मार दी है। बताया जाता है कि पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। हलाकि थाना प्रभारी केशव वर्मा का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र उसे दबोचा जाएगा।