पूर्व प्रधान के घर से लाखों की चोरी
अतर्रा, संवाद सहयोगी : जिले में आए दिन कहीं न कहीं चोरी लूट की घटनाएं हो रही हैं। इस बार चोरों ने बि
अतर्रा, संवाद सहयोगी : जिले में आए दिन कहीं न कहीं चोरी लूट की घटनाएं हो रही हैं। इस बार चोरों ने बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मझीवां सानी निवासी पूर्व प्रधान सुमन सिंह पत्नी संजय के घर गुरूवार रात धावा बोला। उसमें पूर्व प्रधान व उनका परिवार घर में सो रहा था। किसी को कानों कान भनक लगती घर में घुसे चोर वहां रखे बक्शे ढो ले गए। कुछ दूर जाने के बाद चोरों ने नहर के पास बक्शो को खोल डाला। उसमें रखे नकदी व जेवर लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह जब लोग नींद से उठे तो नहर के पास खुले बक्शे पड़े मिले। उनका सामान नजदीक फैला पड़ा था। जानकारी होने पर पूर्व प्रधान के पति ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि चोर बक्शो में रखे अस्सी हजार नकद व साढ़े चार लाख कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए हैं। इससे उन्हें तकरीबन सवा पांच लाख का नुकसान हुआ है। वहां पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की सुरागरसी करना शुरू किया है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।