घायल वृद्ध ने अस्पताल में दम तोड़ा
बांदा, जागरण संवाददाता : मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम भूरागढ़ निवासी घायल रामजियावन (65) की गुरूवार र
By Edited By: Published: Sat, 24 Jan 2015 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 01:01 AM (IST)
बांदा, जागरण संवाददाता : मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम भूरागढ़ निवासी घायल रामजियावन (65) की गुरूवार रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलने पर शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बारे में परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके संतान न होने से उसने बेटे संजय को गोद लिया था। इधर कुछ समय से वृद्धा अवस्था के चलते वह बीमार रहते रहे हैं। इससे बुधवार शाम सीढि़यों से उतरते समय घर में गिरकर घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान रात में उन्होंने दम तोड़ दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें